ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: आयुष्मान कार्ड बनवाने का सुनहरा अवसर...16 जनवरी से 15 फरवरी तक जिले मे विशेष अभियान...

Admin

Mon, Jan 15, 2024

सूरजपुर.  16 जनवरी से 15 फरवरी तक जिले में आयुष्मान हेल्थ कार्ड के लिये विशेष अभियान तय किया गया है। जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने आज स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी थी। जिसमें उन्होंने छूटे हुये पात्र सभी हितग्राहियों आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को माइक्रो एक्शन प्लान बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 01 माह तक हेल्थ कार्ड बनने का यह कार्य युद्धस्तर पर योजनाबद्ध तरीके से चलना चाहिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कनेक्ट सभी जनपद सीईओ से क्रमवार चर्चा की। चिन्हित  शिविर स्थल पर छुटे हुए पात्र हितग्राही ज्यादा से ज्यादा पहुचें इसके लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बेहतर प्रचार प्रसार करने एवं मुनादी कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओड़गी जैसे अंचल जिनमें नेटवर्क इशू है, वहाँ नेटवर्क वाले एरिया में शिविर स्थल चयन करने के लिए कहा। इसके साथ ही बड़े पंचायतों में मल्टीपल स्पॉट मे शिविर का आयोजन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा एरिया और लोगों को कवर किया जा सके। उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को आंगनबाड़ी सहायिका की मदद से गर्भवती महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को टार्गेट करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रुम मे उपस्थित अधिकारियों व कनेक्ट अन्य संबंधितों को स्पष्ट किया है कि 15 फरवरी तक सभी को युद्धस्तर पर कार्य कर शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाने हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें