ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: आरोप-प्रत्यारोप दौरा शुरू: भाजपा ने नपा में भ्र्ष्टाचार के आरोप को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, आम जनता के लिए कुछ नही.खास लोगो के उपयोग के लिये बना है स्वीमिंग पुल...

Admin

Wed, Feb 5, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. । नगरीय निकाय चुनाव जिला मुख्यालय में पूरे शबाब पर है।वार्डो से लेकर नगर के तमाम मोहल्लों में संगीतमय प्रचार की गाड़ियां दौड़ रही है।इस अभियान में सत्ताधारी भाजपा कांग्रेस के मुकाबले काफी आगे दिखाई दे रहीं है।भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की पूरी फ़ौज है जो मन में भले कुछ भी हो पर तन से सक्रिय है।इस कड़ी में आज भाजपा ने यहां रंगमंच मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था।जिसमे प्रचार तो किया गया था कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव आएंगे पर उनकी मौजूदगी नही थी।बहरहाल,इस कार्यकर्ता सम्मेलन में नपा के बीते कार्यकाल में भ्र्ष्टाचार के मुद्दे को जोर शोर से उठते हुए भाजपा नेताओं के कांग्रेस को जमकर घेरा और कहा कि बीते कार्यकाल में नपा में खुल कर न केवल भ्र्ष्टाचार हुआ बल्कि सरकारी राशि की बंदरबांट भी की गई।नेताओ ने कहा कि नपा में उनकी सरकार बनी तो सब की जांच होगी।इसके अलावे स्विंग पुल के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह आम लोगो के लिए नही बल्कि कुछ खास लोगो के उपयोग के लिए बनाया गया है।साथ ही यह भी आरोप लगाया कि  चंद लोग नपा की सरकार चला कर मनमानी कर रहे थे जिसे जनता इस बार बेनकाब करेगी।सम्मेलन में मौजूद नेताओ ने आपसी मतभेद छोड़ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कमल फूल को जिताने का आग्रह किया।सम्मेलन में मंत्री लक्ष्मी राजवाडे,विधायक भूलन सिंह,भाजपा नेता  रामसेवक पैकरा,भीमसेन अग्रवाल,बाबूलाल अग्रवाल,अम्बिकेश केसरी,मुरली मनोहर सोनी,रामकृपाल साहू,राजेश महलवाला,देवंती साहू,सन्दीप अग्रवाल,शशिकांत गर्ग,शशि तिवारी,अरविंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शशि तिवारी व आभार व्यक्त अरविंद मिश्रा ने किया।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने सूरजपुर नगर का लोगो को भरोसा दिलाया ओर कहा कि भ्र्ष्टाचार मुक्त नपा में सरकार होगी।साथ ही अटल विश्वास पत्र के साथ रोड मैप के साथ शहर विकास की बात कही गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें