ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: इश्क मोहब्बत में बंधक को छुड़ाने पहुचे पुलिस पर टूट पड़े ग्रामीण, 8 पर अपराध दर्ज.

Admin

Tue, Jan 7, 2025

राजेश सोनी

सूरजपुर. इन दिनों पुलिस विभाग के दिन कुछ ठीक नही चल रहा है। प्रेम प्रसंग में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने पहुचे पुलिस कर्मियों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण टूट पड़ता देख पुलिस को जान बचाकर भागना ही बेहतर लगा। दरअसल जिला मुख्यालय से लगे बसदेइ पुलिस चौकी में रविवार को प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक को सरमा गांव के ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट की थी. जिसकी शिकायत मिलने पर रात में पुलिस युवक को छुड़ाने पहुची तो विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बड़ी संख्या में नाराज ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर ही टूट पड़े। ग्रामीणों ने मारपीट कर जमकर हुज्जतबाजी की। मौके की नजाकत देखते हुए किसी पुलिसकर्मी युवक को लेकर भागना पड़ा। फिलहाल पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। तो वही पुलिस ने इस मामले में 8 ग्रामीणों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें