ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: उदयपुर थाना क्षेत्र में तीन मौत...होली के दिन पति पत्नी ने लगे फांसी...स्टाप डेम में डूबने से एक की मौत... 

Admin

Thu, Mar 9, 2023

उदयपुर . उदयपुर थाना क्षेत्र में तीन की हुई मौत. होली के दिन पति पत्नी ने लगे फांसी लगाई तो वही स्टाप डेम में डूबने से एक की मौत हो गई. कोदवारी पारा पटकुरा निवासी अमर साय होली त्योहार मनाने गुमगा आया था अपने दो अन्य साथियों के साथ नहाने बुटु पारा गुमगा गेरुवा नाले में गए जहां अमर साय बांध में नहाने के दौरान डूब गया और देर शाम तक शव ऊपर नहीं आया घटना की सूचना आज पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम गणेश अजीत विमलेश द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को स्टाप डेम से बाहर निकालकर पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. एक अन्य घटना में ग्राम चकेरी आमाडुग्गू का सुरेंद्र पिता सुमार साय उम्र 35 वर्ष  तथा सुरेंद्र की पत्नी दीपा होली के दिन घर पर थे दोपहर डेढ़ बजे सुरेंद्र अपने भाई मनोज को आकर बताया की तुम्हारी भाभी दीपा साड़ी से मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. महिला कैसे फांसी लगाई इस बात की चर्चा परिवार और आस पड़ोस के लोग कर ही रहे थे की सुरेंद्र घर के भीतर गया और बाहर नही निकला काफी देर होने से लोग अंदर जाकर देखे तो सुरेंद्र उसकी पत्नी जिस मयार में फांसी लगाई थी उसी मयार में फांसी पर लटका हुआ था.  परिजनों घटना की सूचना पर उदयपुर पुलिस ने गुरुवार को शव को फांसी पर से उतरवा कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया. मृतक के चार बच्चे है जिन पर से मां बाप का एक साथ साया उठ गया।.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें