ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: उद्यमिता जागरूकता शिविर ’’स्वालंबन’’ में नवीन औद्योगिक विकास नीति की जानकारी...

Admin

Wed, Nov 27, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  शासकीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय, भैयाथान में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को नवीन उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहन हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर स्वालंबन का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें शासकीय महाविद्यालय, भैयाथान के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यकम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना और नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के संबंध में जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तार से दिया गया । इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के प्रबंधक अवधेश कुमार कुशवाहा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30, नवीन उद्योग स्थापना, लायसेंसिंग प्रकिया और विभागीय सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। चार्टर्ड एकाउण्टेंट हिमांशु अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, आयकर एवं वस्तु एवं सेवा कर के अंतर्गत जानकारी दी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सतपुते द्वारा योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार स्थापना हेतु छात्र-छात्राओं प्रोत्साहित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक, भैयाथान के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बैंक ऋण प्रक्रिया की जानकारी दिया गया। इसके अलावा गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सफल उद्यमी एवं भोलेनाथ अग्रवाल, सफल उद्यमी द्वारा उद्योग को सफल संचालन के लिए टिप्स दिये। इस स्वावलंबन शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के सहायक प्रबंधक, संजय लकड़ा, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक हुलेश मांझी, अर्पण कुमार, चोलसाय चेरवा, रामकुमार, डॉ० रविशंकर चौहान, अजय कुमार एवं अतिथि व्याख्याता कमलेश, हमीसिंह, रामसाय, श्रवण कुमार, आशा किरण तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें