ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण...

Admin

Wed, May 29, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना 04 जून 2024 को किया जाना है। उक्त संबंध में विनय अग्रवाल उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर छ.ग. के द्वारा सूरजपुर जिले में स्थित स्ट्रांग रूम आईटीआई पर्री का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने विधानसभावार (04 प्रेमनगर, 05 भटगांव, 06 प्रतापपुर ) स्ट्रांग रूम में सील बंद मतदान पेटियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मतगणना केन्द्र एवं मतगणना दिवस की व्यवस्था का जायजा लिया एवं मतगणना के सफल संपादन हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। मतगणना केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, तीनों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (वि./यां.). निर्वाचन पर्यवेक्षक के साथ-साथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा (अ.ज.जा.) के अभ्यर्थी), मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से भारतीय जनता पार्टी की ओर से बसंत कुशवाहा एवं बहुजन समाज पार्टी के संदीप कुशवाहा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें