ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: *एक लाख रूपये कीमत के गांजा सहित 3 गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही।*

Admin

Sun, Jan 7, 2024

विशाल पटेल✍️

*सूरजपुर।* पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते एवं क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल फैलाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.01.2024 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 3 व्यक्ति डिलक्स मोटर सायकल में गांजा बिक्री करने हेतु दतिमा खोपा की ओर से बसदेई तरफ जाने वाले है। चौकी बसदेई पुलिस ने सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु ग्राम लोधिमा में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित सोहिल सिंह उर्फ गोलू पिता दिल कुमार गोंड़, उम्र 24 वर्ष, अमन राजवाड़े पिता पिंगल राजवाड़े उम्र 20 वर्ष व शिवचरण उर्फ चरका पिता ननका राम उम्र 31 वर्ष तीनों निवासी ग्राम गंगापुर, चौकी लटोरी को पकड़ा जिनके कब्जे से 5 किलो गांजा पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई विजय सिंह, एएसआई मानिकदास, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक अमित सिंह, देवदत्त दुबे, सुरेश साहू व अभय तिवारी सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें