ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: ऐसा क्या हुआ कि मंगलवार को सभी उप स्वा0 केन्द्र में लग जायेंगे ताले

Admin

Mon, Jul 16, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- प्रत्येक मंगलवार को स्वास्थ्य केन्द्रों में होने वाले टीकाकरण इस मंगलवार यानि 17 जुलाई को नहीं हो पायेंगे, क्योंकि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा कर दी है और मंगलवार को होने वाले टीकाकरण का भी बहिष्कार कर दिया है, इतना ही नहीं आरएचओ संध ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो अगस्त महिने में शुरू होने वाले मिजल्स रूबेला महा अभियान का भी बहिष्कार किया जायेगा। इस संबंध में आरएचओ संघ के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तर पर वेतन विसंगति की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल 17 जुलाई को की जायेगी। 17 जुलाई को मंगलवार होने के कारण प्रदेष के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला चिकित्सालय में टीकाकरण कार्य प्रभावित होगा। उपस्वास्थ्य केन्द्रों में तो इस हड़ताल के कारण तालाबंदी की स्थित निर्मित हो जायेगी। आंदोलन में शामिल जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता के अलावा रविषंकर कुषवाहा, विनय कुषवाहा, आदित्य शर्मा, मनोज कुषवाहा, लक्ष्मी सुतवंषी, सजंय लहरे एवं अन्य ने सभी सदस्यों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आरएस सिंह ने बताया कि आरएचओ संघ के साथ- साथ एएनएम संघ भी हड़ताल में है, ऐसी स्थिति में टीकाकरण कार्य तो पूरी तरह से प्रभावित हो जायेगा, लेकिन उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ताले न लग पाये, इस बात की कोषिष की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें