ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: ऐसा क्या हुआ कि विधायक के साथ बीच चौराहे पर चूल्हा जलाकर महिलाएं बनाने लगी खाना

Admin

Tue, Jul 10, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की वस्तुओं की दरों में नित्य हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में अनूठा प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडर को बगल में रखकर लकड़ी से चूल्हा जला कर खाना बनाकर नये अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बनाए गए बेरीकेट्स भी तोड़ दिए और केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध दर्ज कराया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीप्ति सवाई ने क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह की मौजूदगी में स्थानीय अग्रसेन चौक में आमसभा का आयोजन किया, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बढ़ती महंगाई के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया और रैली के शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस छावनी के बावजूद बेरिकेट्स तोड़ कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्ट्रेट कांग्रेस के इस आंदोलन को लेकर पुलिस द्वारा आयोजन स्थल से लेकर कलेक्ट्रेट तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की थी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का आलम यह था कि आक्रोशित भीड़ ने कलेक्ट्रेट के सामने लगाए गए बेरिकेट्स को तोड़ दिया और जबरन अंदर घुसकर केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की। एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन बढ़ती महंगाई के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए महिला कांग्रेस ने क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में दीप्ति सवाई के अलावा कुसुमलता राजवाड़े, पूर्णिमा राजवाड़े, भगवती राजवाड़े, किरण पटेल, श्वेता राय, अमृता शर्मा, यासमीन, आयशा खातून, रुबिया, रंजू चौबे, निशा चौबे, कलेश्वरी बाई, गुड्डी सैनी, अंजू, कैलाशपति, मानमती, रामवती, रोहित, दिल कुमारी, इंदिरा, शीला देवी, सुशीला देवी, शांति राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, चमेली राजवाड,़े मधु राय, उर्मिला राजवाड़,े पुष्पा तिर्की, पुष्पा एक्का, माधुरी देवी, शांति बसंती, मोहर मनिया, राजकुमारी, बुद्धन बाई, इंद्र कुमार, सरस्वती, निर्मला, सुशीला, हीरामणि, गंगा, राजकुमारी, रश्मि शर्मा, समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी सिंह, नरेश राजवाड़े, गैबीनाथ साहू, संजय डोसी, अनुपम फिलिप, विमलेश तिवारी, जफर हैदर, कालीचरण अग्रवाल संदीप गोयल जाकेश राजवाड़े शांति डोसी, आकाष साहू, रइस खान, शरद सिंह, इस्तियाक खान, परमेष्वर राजवाडे़, कौषलेन्द्र यादव, पवन साहू, राजेष सोनवानी, मनोज डालमिया, मनोज अग्रवाल, अजय सोनवानी, हरिषचंद मंगल समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें