ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: ऑपरेशन मुस्कान...4 बालिका व 1 बालक को पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, झारखण्ड सहित दूसरे जिले से किया गया दस्तयाब...

Admin

Thu, Dec 15, 2022

अब तक 7 बालक, 62 बालिका, 58 पुरूष व 143 महिलाओं को परिजनों को सुपुर्द किया...

सूरजपुर. पुलिस मुख्यालय रायपुर व पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर दिनांक 21.11.2022 से 20.12.2022 तक गुम इंसान की खोजबीन के लिए पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। सूरजपुर जिले में भी थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा जिला, दिगर जिला व राज्य में जाकर गुम इंसान के मिलने के संभावित स्थानों पर गंभीरतापूर्वक खोजबीन की जा रही है। आज पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के जिलेभर के अदम दस्तयाब गुम इंसान के परिजनों से मुलाकात कर उनके परिजन जो गुम हुए है उनके पतासाजी प्राथमिकता के आधार पर गंभीरतापूर्वक करने की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने परिजनों को बताया कि गुम इंसान की पतासाजी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एवं विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर लगातार किया जा रहा है। खोजबीन के दौरान मिलने वाली छोटी-छोटी जानकारियों पर पुलिस की नजर है, जिला सहित दिगर राज्य में गुम इंसान के होने वाले संभावित स्थानों पर पुलिस गंभीरतापूर्वक खोजबीन करने के लिए दबिश दे रही है। गौरतलब है कि चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस के द्वारा 04 बालिका व 01 बालक को दिगर राज्य पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, दिगर जिला बिलासपुर व अम्बिकापुर से दस्तयाब किया गया है। वर्ष 2022 में कुल 7 बालक, 63 बालिका, 73 पुरूष व 186 महिला गुम हुए थे। जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा तत्परतापूर्वक पतासाजी करते हुए 7 बालक, 62 बालिका, 58 पुरूष व 143 महिलाओं को दस्तयाब कर विधिवत परिजनों को सुपुर्द किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें