ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: कपसरा महान-1 एसईसीएल खदान में मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Dec 24, 2022

सूरजपुर. एसईसीएल महान-1 ओसीएम बंद खदान वर्कशॉप स्टोर में हरगोविन्द सिंह के साथ मारपीट कर घायल करने की वारदात का मुख्य आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूरा मामला 14 दिसम्बर की रात की है जिस पर थाना भटगांव में धारा 307, 457, 294, 506, 336, 323, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर घटना के मुख्य आरोपी पप्पू निशाद पिता श्याम सुन्दर निशाद उम्र 35 वर्ष निवासी बाजारपारा, थाना भटगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, मामले में आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें