ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: कभी नही सुुधरेगे हम..सूरजपुर पुलिस..सार्वजानिक स्थल पर भिडे अधिकारी-कर्मचारी..दुसरे को सदाचार का ज्ञान पाठ पढाने वाले पहले खुद करे तामील..

Admin

Fri, Mar 1, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-हमेशा विवादो उलजलुल कारनामो मे रहने वाला सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग मे कुछ भी अच्छा नही चल रहा है जनता के बीच मे ना तो खुद अपनी अच्छी छवि बना पाई ना ही पुलिस के अधिकारी अपने विभाग मे|ताजा नए मामले मे पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी आपस मे ही भीडकर जमकर गाली गलौज कर डाले,एक दुसरे को मारने के लिये तैयार हो गये,तो वही मौजुद लोगो के द्वारा किसी तरह मामला शांत किया गया|

सूरजपुर जिले का पुलिस विभाग के क्या कहने,फलता फुलता अवैध कारोबार मे लिप्त विभाग कुछ दिनो पूर्व छात्र-छात्राओ को सदाचार का पाठ पढाने मे लगी थी जो खुद कितने सदाचार है स्टेडियम ग्राउड मे देखन को मिला| पहले तो आफिस मे धमकी चमकी दिया जाता रहा अलबता अब तो खुले आम आपस मे ही सर्वाजनिक स्थल पर विवाद करने लगे है|हुआ कुछ ऐसा ही जब सीएसपी डी के सिह ने कोतवाली थाने के उपनिरिक्षक लक्ष्मण प्रसाद खुटें को स्टेडियम को बुलाया..किसी बात पर उससे उलझ गए.. अश्लील गाली के साथ मारने को उठ गये तो वही उपनिरिक्षक ने जैसे को तैसे जवाब दिया... जिससे मामला और गरमा गया,वहा मौजुद कोतवाली प्रभारी ने उपनिरिक्षक को किसी तरह शांत किया| अपने साथ हुये व्यव्हार से पिडित उपनिरिक्षक ने पुलिस अधिक्षक को लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई,तो वही फलस्वरुप पुलिस अधिक्षक ने उपनिरिक्षक लक्ष्मण प्रसाद खुटे को निलंबित कर दिया है|

क्या था पुरा मामला
कोतवाली थाने मे पदस्थ उपनिरिक्षक ने पुलिस अधिक्षक को लिखित शिकायत मे बताया कि बीते दिन इनके दो साल के बच्ची ने गलती से इनके मोबाईल से पुलिस ग्रुप मे वाटसआप मे क्लीप आर्ट मैसेज पोस्ट कर दिया था जिसके बाद इनको पता चलने पर मैसेज को डिलिट कर दिया गया जिसकी सजा सीएसपी डीके सिह ने सर्वाजनिक स्थल पर बुलाकर गंदे गंदे गाली गलौज कर धमकी चमकी दे किया गया, जिससे अपमानित पिडित उपनिरिक्षक ने विरोध किया तो मामला मारने पिटने की आ गई|पुलिस अधिक्षक को दिये शिकायत मे उपनिरिक्षक ने बताया कि 2017 मे ग्राम कमलपुर मे जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया था जिसपर नगर पुलिस अधिक्षक ने उन्हे आफिस मे बुलाकर यह धमकी दिया कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी सेटिंग वाली जगह पर कार्यवाही की, कहकर सस्पेंड करवा देने की बात कही और इसी साथ रंजीश के साथ विधान सभा 2018 के नामाकंन दाखिल के वक्त भी गेट नम्बर 01 पर नगर पुलिस अधिक्षक डी के सिह ने गाली गलौज किया था,उरोक्त शिकायत पत्र मे पुलिस अधिक्षक से न्याय पूर्ण उचित कार्यवाही करने की फरियाद किया गया,लेकिन हुआ इसके विपरित उल्टा,पुलिस अधिक्षक ने उपनिरिक्षक लक्ष्मण प्रसाद खुटें को अनुशासनहीनता,कदाचार,अमर्यादित व्यव्हार करने पर तत्काल निलंबित कर दिया है!

तो वही इस पुरे मामले मे नगर पुलिस अधिक्षक डी के सिह ने बताया कि ऐसा कुछ गाली गलौच नही हुआ था ना ही मेरे द्वारा किया गया|

सदाचार कदाचार कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढाने वाले पहले खुद सीख ले..
सूरजपुर मे अजब गजब की पुलिसिंग देखने सुनने को मिलती रहती है राजनैतिक दलो के चाटुकारिता करने वाले सत्ता परिवर्तन के बाद भारी पैसे देकर पद मे बने रहने वाले अधिकारी की करतुत विख्यात है कोई किसी से कम नही है बडे मिया तो बडे मिया छोटे मिया सुभान अल्ला है दागदार पुलिस के अधिकारी के दामन मे कालगुजारियो के दाग दिन प्रति दिन बढती जा रही है,पिछले दिनो स्कुलो मे सदाचार अनुशासनहीनता,कदाचार कर्तव्य की पाठ पढाती पुलिस पहले खुद इसपर अमल करे तो इनके खुद के लिये बेहतर होगा,नही तो कई ऐसे घटना घट चुकी है जिससे कई पुलिस की जान तक गई है बरहाल हाल के दिनो मे नगर मुख्यालय मे बडी संख्या मे महिलाओ ने पुलिस के कार्यवाही के खिलाफ हल्ला बोलते हुये नगर मे पोस्टर बैनर के साथ रैली निकालकर कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर कोतवाली मे चुडिया फेका गया, पुलिस विभाग ना तो इससे सबक लिया ना ही किसी तरह अपनी इमेज साफ सुथरा कर पाई,जिसका नतीजा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी आपस में लडने लगे है|

विभाग की खुद की महिलाये नही है सुरक्षित,पुलिस के अधिकारी से है परेशान..
जिले मे पदस्थ अपने कारनामो से विख्यात सडक छाप रंगीन बदमिजाजी अधिकारी से विभाग की महिलाये आये दिन परेशान है विभाग मे पदस्थ कई महिला पुलिसकर्मियो ने अपने उच्च अधिकारीयो से कई शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार का कार्यवाही ना होने पर सकते मे है डर भय से भयभीत किसी तरह नौकरी करने को विवश है तो कई यहा से अन्यंत्र टृासफर करा लिये,
अगर समय रहते किसी तरह का बदलाव नही हुआ तो किसी ना किसी दिन स्थिति बिगड सकती है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें