ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: करंट की चपेट में आने से हुई हथनी की मौत..

Admin

Wed, Jan 19, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर . जिले के प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र क्षेत्र के ग्राम दरहोरा में करंट की चपेट में आने से एक हथिनी की मौत हो गई. हथिनी के शरीर में कई जगह करंट से जलने के निशान पाए गए हैं. वही समीप विद्धुत तार जमीन पर पड़े मिले. आज सुबह ग्रामीण हाथी का शव देखकर वन अमला को जानकारी देने के बाद मौके पर पहुँच जांच पड़ताल में लगी है. घटनास्थल के समीप से 11के व्ही विद्धुत तार जमीन से 4-5 फिट ऊपर से गया हुआ है. बीती रात 4 हाथी इस रास्ते जाते वक्त एक हथिनी करेंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
करंट लगने से हुई मौत

जिले के प्रभारी वनमंडलाधिकारी बी एस भगत ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है इसके शरीर में करंट से जलने के निशान भी पाए गए हैं खेत के ऊपर 11 हजार केवी लाइन भी गुजरी हुई है विधुत विभाग को नोटिस जारी किया जाएगा.गौरतलब है कि दरहोरा गांव व उसके आस पास में जगह जगह पर तार जमीन से कम ऊँचाई पर झूले हुए है जिसके वजह से आज एक 49 वर्षीय हथिनी की मौत हो गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें