ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण...

Admin

Wed, Apr 5, 2023

सूरजपुर.  कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने सूरजपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय में स्थित च्वाइस सेंटर का मुआयना किया। च्वाइस सेंटर में आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र बनवाने आये आवेदकों से उनके दस्तावेजों को देखा साथ ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिन आवश्यक दस्तावेज पटवारी प्रतिवेदन, आधार कार्ड, शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्रों की जानकारी भी ली। उन्होंने रिकॉर्ड रूम से  ऑनलाइन संधारण होने वाले बी-1, खसरा, नामांतरण की जानकारी लेते हुए पुराना नामांतरण, बी-1 को अभिलेख कोष्ठ जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिय। उन्होंने नामांतरण प्रकरण की बारीकी से जांच की तथा सभी लम्बित प्रकरण को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार से प्रत्येक पटवारी की हल्कावार जानकारी ली। कलेक्टर ने भुइयां शाखा, रिकॉर्ड रूम, नाजिर शाखा, नकल शाखा, कानूनगो शाखा का भी निरीक्षण किया तथा तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को सभी लंबित प्रकरणों को व्यवस्थित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार इशराइल अन्सारी, हिना टंडन, प्रभारी तहसीलदार सुश्री वर्षा बंसल सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें