ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक-राज्य व केन्द्र सरकार के योजनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाने के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश- कलेंडर आधारित होगी विभागीय समीक्षा बैठकें-जन चौपाल के प्रकरण 15 दिन के भीतर होंगे निराकृत-विकसित भारत संकल्प यात्रा और आगामी लोकसभा निर्वाचन पर भी हुई चर्चा

Admin

Wed, Jan 10, 2024

सूरजपुर/10 जनवरी 2024/ नव पदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने ली समय सीमा बैठक। बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को राज्य व केन्द्र सरकार के योजनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाने के दिये आवश्यक दिशा निर्देश ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी विभागीय समीक्षा बैठकें कलेंडर आधारित होंगीं। जिसमें सभी विभाग के विभागाध्यक्ष को पूरी तैयारी के साथ सम्मलित होना है और विशेष रूप से सही आँकड़े सभी को प्रस्तुत करने हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को अपने कार्यालय का निरीक्षण व अवलोकन करने के लिये निर्देशित किया ताकि कार्यालय की व्यवस्था में मूलभूत बदलाव आये और कार्यालय की दक्षता बेहतर हो। इसके साथ ही उन्होंने विभागों को अपने संबंधित सरकारी और गैर सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि विभाग से संबंधित सभी कार्य बिना किसी बाधा के निराकृत हों। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जन चौपाल के प्रकरण 15 दिन के भीतर ही निराकृत हों। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जन चौपाल के प्रत्येक प्रकरण का समाधान स्थायी व समाधान कारक हो। इसके साथ ही उन्होंने जन चौपाल के प्रकरण के निराकरण पर रिमार्क भी उल्लेखित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में विभाग वार जन चौपाल व जन शिकायत की समीक्षा भी की गई। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भी चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की सभी पात्र हितग्राहियों को शिविर में ही लाभ मिल सके इस दिशा में अधिकारी कार्य करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति की करें हेल्थ स्क्रीनिंग। इसके साथ ही बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सूरजपुर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, एडीएम नरेन्द्र पैकरा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें