ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: कार्यालय में बैठने एवं भ्रमण के संबंध में दिये निर्देश...

Admin

Thu, Jan 11, 2024

सूरजपुर.  जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर आम नागरिक विभिन्न कार्यालय में आते हैं तथा वहां पदस्थ अधिकारियों के क्षेत्र में भ्रमण व अन्य कार्य से बाहर रहने के कारण अनावश्यक रूप से भटकते हैं। इससे आम नागरिकों का धन एवं समय दोनों नष्ट होता है। आम नागरिकों की सुविधा एवं जिले में एकरूपता बनाये रखने की दृष्टि से जिले में पदस्थ जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रत्येक सोमवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा बुधवार एवं गुरुवार को विभागीय कार्यों के निरीक्षण हेतु दिन निर्धारित करेगें। सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अधोहस्ताक्षरकर्ता से पूर्वानुमति प्राप्त करने बाद ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे। इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें साथ ही इन निर्देशों का पालन अपने अधिनस्थ संचालित कार्यालयों में भी कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें