ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: किसानों को अनुदान के तहत किया विभिन्न फसलों के बीज का वितरण...

Admin

Tue, Dec 3, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिले के प्रतापपुर में धरती आबा जनजाति उत्कर्ष योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विभाग ने वन अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त पट्टा धारकों को धरती आबा जनजाति  उत्कर्ष योजना के तहत किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सरसों बीज एवं एस.एम.एस.पी योजना के अंतर्गत चना बीज 60 प्रतिशत अनुदान पर, एवं  एन एफ एस एम योजना के अंतर्गत मसूर मिनिकिट किसानों को बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों के बीच कृषि विभाग की विभिन्न आधुनिक कृषि करने की तकनीक का प्रचार प्रसार और साथ ही साथ कृषकों के बीच धान की बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रांगण में ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद सदस्य समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिव शंकर यादव, कृषि विकास अधिकारी अचल राजवाड़े, आकांक्षी ब्लॉक फेलो विनोद प्रजापति और क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह की उपस्थिति में किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सरसों चना मसूर के बीच का वितरण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें