ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: कुदरगढ़ देवी धाम में स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन...

Admin

Sun, Apr 14, 2024

सौरभ द्विवेदी 

सूरजपुर. नगर की संस्था युवा साथी फाउंडेशन ने कुदरगढ़ मेले स्वास्थ्य शिविर आयोजन लगाया है युवा साथी फाउंडेशन ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नवरात्रि के पावन पर पर लगने वाले कुदरगढ़ मेले में स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है जिसे संस्था के संरक्षक नाथूलाल अग्रवाल  और श्रवण जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया| ज्ञात की संस्था के जन सेवी कार्यों को देखते हुए भारतीय जैन संगठन द्वारा एक नग मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालन हेतु प्रदाय किया गया था और और संस्था को स्वयं के खर्च एवम जन सहयोग से इस मोबाइल मेडिकल को संचालित किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर ड्राइवर नर्स अन्य एवं अन्य सहयोगी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय की जा रही है । इस मोबाइल  मेडिकल यूनिट के अंदर ही ओपीडी की समस्त सुविधा उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा अवश्य दवाइया उपलब्ध कराई गई और विजय मेडिकल स्टोर विश्रामपुर द्वारा बीपी व शुगर लेवल चेक करने हेतु मशीन उपलब्ध कराई गई। अब तक कुल 300 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया।जिसने मुख्य रुप से दर्द सर्दी जुकाम बुखार चोट बीपी एवं बंदर के द्वारा काटने वाले मरीज आए। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के रितेश गुप्ता, डा लक्ष्मीकांत, प्रदीप गुप्ता, आरुषि, देवकुवार, बसंती, रेनू का सहयोग रहा|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें