ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: कुदरगढ़ महोत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक...सजेगी लोकगीतों की महफिल...

Admin

Thu, Mar 23, 2023

सूरजपुर.  सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी के धाम में कुदरगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने कुदरगढ़ महोत्सव 2023 की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन 26 मार्च से 28 मार्च तक तीन दिन का होगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की झलक दिखेगी। साथ ही साथ इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ एवं जिले  के स्थानीय उभरते कलाकार भी अपनी कला की शानदार प्रस्तुति देंगे। कुदरगढ़ महोत्सव के पहले दिन 26 मार्च को डॉ. पूर्णाश्री राउत क्लासिकल डांस, मास्टर ओम अग्रहरि नन्हा सितारा एवं कला केंद्र सूरजपुर की प्रस्तुति, नासिर खान सूफी गायक, बीजीएम म्यूजिकल ग्रुप, दिलीप षडंगी भजन सम्राट, आमा पान के पतरी करेला, पान के दोना रायगढ़ द्वारा जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। 27 मार्च को दूसरे दिन सुश्री आनंदिता तिवारी कथक नृत्य खैरागढ़ विश्वविद्यालय, जाकिर हुसैन स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम कोरबा, पुनीत ग्रुप जबलपुर द्वारा शिव तांडव, अलका चंद्राकर रायपुर छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तीसरे दिन 28 मार्च को संजय सुरीला सरगुजा, हाय रे सरगुजा नाचे फेम, पारंपरिक नृत्य समूह एचडी इवेंट फिलर प्रस्तुति, आरू साहू सिहावा सुआ बोलत हे फेम छत्तीसगढ़ी लोक गीत मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे। सभी कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होंगे। कुदरगढ़ महोत्सव में इसके अतिरिक्त पारंपरिक नृत्य, मानस मंडली एवं विविध खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें