ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: कोतवाली पुलिस का दावा..अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...पड़ोस का युवक ही निकला आरोपी..

Admin

Fri, Dec 7, 2018

सूरजपुर- अंधे कत्ल की गूत्थी सूलझाने का दावा सूरजपुर कोतवाली ने तो किया है। वही पीड़ित व आरोपी पक्ष के लोगो ने पूलिस के इस कार्रवाही को गलत बताते हुए कहां कि पुलिस बेगुनाह्गार  को जबरन इस अंधे कत्ल से जोड़कर बेरोजगार नवयुुवक को फंसा रही है।  सूरजपुर पुलिस कट्रोल रूम में एसएसपी, सीएसपी, नगर निरीक्षक सहित क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा लालसाय बरगाह के हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक लालसाय बरगाह का अवैध संबंध आरोपी 25 वर्षीय हेंमत चेरवा की 60 वर्षीय माॅ के साथ था। घटना रात्रि के समय मृतक लालसाय पडोसी हेंमत राजवाडे़ के साथ शराब पीकर सामने मंदिर में चल रहें कीर्तन पर शामिल होते हुए लालसाय ने हेंमत राजवाडे़ को कहा कि तुम अपने घर जाओं मै बाद में घर आउगां। पुलिस के अनुसार मृतक लालसाय बरगाह आरोपी हेंमत चेरवा के घर रात्रि में पहुॅचकर दरवाजा खट-खटाया घर में मौजुद हेंमत ने दरवाजा खोला तो देखा सामने लालसाय खड़ा है जिससे हेंमत से काफी कहा सूनी हुई और हेंमत ने घर से टांगी निकाल कर मृतक के चेहरें व सीर के पीछे टांगी से जबरदस्त प्रहार किया, जिससे लालसाय की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि हेंमत चेरवा को पिछले कई दिनो से लालसाय के उपर अपन मा को लेकर शक था। जिसके वजह से लालसाय की हत्या कर दी। 

क्या है पूरा मामला

नगर के बड़कापारा के चेरवापारा में 4 दिसबंर के सूबह स्व0 रामविशाल बैगा के घर के बगल मृतक लालसाय का मृत शरीर लहु लुहान हालत में पड़ा। पुलिस ने सूचना के तौर पर घटना स्थल पहुॅचकर शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा था। जिससे स्पष्ट हुआ था कि मृतक को धारदार हथियार से प्रहार कर मारा गया है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम एवं डाॅग स्क्वार्ड की मदद से घटना स्थल का जांच किया। हालाकि पुलिस को डाॅग स्क्वार्ड से कोई मदद नही मिली थी। लेकिन  पुलिस के खुलासें ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस ने ससूर व बहु के रिश्तो को किया तार-तार

वार्डवासी व पीड़ित सहित आरोपी के परिजनों ने बताया कि पुलिस बताती है कि मृतक के साथ आरोपी हेंमत चेरवा की 60 वर्षीय माता के साथ अवैध संबंध था। जिसके वजह से आरोपी ने लालसाय की हत्या की है। इधर मृतक की पत्नी भी कहती है कि आरोपी का माॅ रिश्ते में बहू लगती है एैसा अवैध संबंध हो नही सकता। वार्डवासियों का भी कहना है कि जिसे हत्या के आरोपी बनाया गया है, वह बेगुनाह है। जिसका तार अपराध से किसी स्थित से जूड़ा नही है।बहरहाल मामला जो भी हो पुलिस ने जांच के हडबडी में कही गड़बड़ी तो नही की है। इसका चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है। पुलिस ने लालसाय बरगाह के हत्या के मामले में 25 वर्षीय हेंमत चेरवा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीब़द्ध करते हुए जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बनाया आरोपी लेकिन न्यायलय ने किया दोष मुक्त

जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस थाना किसी अजुबा से कम नही है हत्या के कई मामलो मे विवेचना मे बनाये आरोपियो को सबुत साक्ष्य के अभाव मे न्यायलय ने दोष मुक्त कर पुलिस की विवेचना की पोल खोल दी है नगर में हुये कई हत्या जैसे गंभीर अपराध मे पुलिस ने अपनी जांच विवेचना मे जिसे आरोपी बनाकर अपनी वाहवाही लुटा उन्हे न्यायलय ने बरी किया है जिससे पुलिस की कार्यवाही की नगर चर्चा विषय बना हुआ है गौरतलब है कि इन दिनो कोतवाली पुलिस अपनी कारनामो से सुर्खियो मे है इनके खुद के उपर रेप,जुआ,छेडछाड मारपीट कर पैसे की उगाही जैसे कई गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगे हुये है जिससे आम जनता के मानस पटल मे पुलिस के प्रति भय की स्थिति व्याप्त है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें