ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: कोर्ट मोहर्रिरों की बैठक, समंस-वारंटों की हो तामीली-SP

Admin

Sun, Nov 10, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. फरियादी, पीड़ित व्यक्ति को सुलभ न्याय शीघ्रता से मिले इसके लिए आवश्यक है कि माननीय न्यायालयों द्वारा जारी समंस वारंट की तामीली समय पर शत-प्रतिशत थाना-चौकी के माध्यम से सुनिश्चित हो। कोर्ट मोहर्रिर, थाना-चौकी से न्यायालयीन कार्य हेतु जाने वाले कर्मचारी तथा थाना में समंस-वारंट के संधारण करने वालों के बीच आपसी सामान्जस्य बनाकर कार्य करने के उद्देश्य को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने आज जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में कोर्ट मोहरिर्राे, समंस वारंट के कार्य करने वाले जवानों की बैठक ली। इस दौरान एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों को कहा कि न्यायालय के द्वारा जिस तारीख को समंस-वारंट जारी किए जाते है, उन्हें उसी दिन संबंधि़त थाना-चौकी को भेजी जावे ताकि उसकी तामीली शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो सके। थाना व चौकी में न्यायालयीन कार्य हेतु जाने वाले कर्मचारी से इस बावत सामंजस्य स्थापित करें। उन्होंने कहा कि आपके सजग रहकर कार्य करने से समंस-वारंट की तामीली सही समय होगी और फरियादियों को न्यायालय से जल्द न्याय मिलेगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप सहित सभी कोर्ट मोहर्रिर सहित अन्य आरक्षकगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें