ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: क्षेत्रीय विधायक ने सूचना शिविर का छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन...जाना प्रदेश सरकार के योजनाओं एवं कामकाज को...

Admin

Thu, Dec 22, 2022

सूरजपुर.  प्रदेश सरकार के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर उपलब्धियों व योजनाओं के क्रियान्वयन पर आधारित सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थल विकासखंड प्रेमनगर के कोटेया में आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे।
      छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ-साथ जनसम्पर्क विभाग की ओर से निःशुल्क पम्पलेट, पुस्तिका एवं ब्रोशर वितरित किए गए।  प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कर रहे सुश्री मायावती, रामधारी सिंह ने प्रदर्शनी में लगाए गए फोटो का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यहां प्रदर्शित किए गए छायाचित्रों से सरकार के 4 साल के काम-काज की जानकारी मिल रही है, वहीं सरकार की ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जिनकी जानकारी ब्रोशर व पाम्पलेट के माध्यम से पता चल रहा है। शिविर स्थल में पहुंचे  ग्रामीण जन एवं शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों व जन प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी को देखकर सरकार की योजनाओं की जानकारी ली और कहा कि यह काफी उपयोगी जो कि आम लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सार्थक सिद्ध होगा तथा छायाचित्र प्रदर्शनी को सुरूचि पूर्ण व रोचक बताया।
रामलखन ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन...
जिले के दूरस्थ क्षेत्र विकासखंड प्रेमनगर के कोटेया निवासी रामलखन ने विकास के छायाचित्र प्रदर्शनी का बड़ी गंभीरता से अवलोकन किया एवं सन बोर्ड में लगाए गए शासन की कल्याणकारी योजना से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि वह एक किसान है व कोदो कुटकी, उड़द, मक्का एवं अन्य फसल भी लगाते है। उन्होंने बताया कि लगभग 1 क्विंटल कोदो, कुटकी उपजाऊ हुआ है। शासन के निर्देशानुसार स्व सहायता समूह द्वारा 30 रूपए किलो के हिसाब से कोदो, कुटकी खरीदी की जा रही है जोकि किसानों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने बताया कि किसानों को उचित मूल्य में खरीदी किए जाने पर क्षेत्र के किसान कोदो, कुटकी उपजाऊ करने में किसान रुचि ले रहे हैं। जोखू सिंह ने सभी योजनाओं का बड़ी गंभीरता से अवलोकन कर अध्ययन भी किया एवं शासन की योजनाओं को लाभकारी बताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें