: कड़े मुकाबले में 13 साल की प्रियंका ने जीता प्रधानमंत्री पद का चुनाव
Admin
Wed, Jul 4, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- नित्य नई- नई प्रक्रिया अपनाकर सुर्खिया बटोरने वाले बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शासन की मंशानुरूप बाल केबिनेट 2018-19 का गठन किया गया। यहां प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री पद के लिए रोचक मुकाबला हुआ। प्रधानमंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी कु प्रियंका राजवाड़े व विकास कुमार तथा उप प्रधानमंत्री पद के लिए कु देवंती राजवाड़े व धीर सिंह के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिसमें प्रियंका ने प्रधानमंत्री पद पर और देवंती राजवाडे़ ने उप प्रधानमंत्री के पद पर जीत हासिल की।
इस संबंध में संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि संस्था का समस्त कार्य बाल केबिनेट के ही कंधों पर रहता है। हमारे बाल केबिनेट के नन्हे-मुन्ने साथी पूरी सक्रियता के साथ सभी कार्यों में अपनी क्षमता अनुरूप सहभागिता देते हैं। इस वर्ष बाल केबिनेट के लिए संस्था में प्रधानमंत्री व उप प्रधानमंत्री पद को छोड़कर शेष सभी पदों पर निर्विरोध चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। गत 2 दिनों से प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार कर अपने पक्ष में मत देने के लिए माहौल बनाने में लगे थे, जो कल शाम को बंद हुआ। आज मतदान की प्रक्रिया विद्यालय परिसर में प्रारंभ हुई, जिसमें पीठासीन के रूप में शिक्षक रिजवान अंसारी तो वही एक नंबर और दो नंबर टेबल पर क्रमशः तिलेश्वरी राजवाड़े व एम टोप्पो के द्वारा कर्तव्य निर्वहन किया गया। संस्था में दर्ज 84 छात्र-छात्राओं में से उपस्थित 74 बच्चों ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रधानमंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी कु प्रियंका राजवाड़े व विकास कुमार तथा उप प्रधानमंत्री पद के लिए कु देवंती राजवाड़े व धीर सिंह के बीच चुनाव कराया गया।
बाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्र के विधायक खेलसाय सिंह की उपस्थिति में 9 जुलाई को आयोजित किया जायेगा। विधायक खेलसाय सिंह नवनिर्वाचित केबिनेट को पद और गोपनियता की शपथ दिलायेंगे। इस वर्ष संस्था के प्रधानमंत्री के रूप में प्रियंका राजवाड़े, उप प्रधानमंत्री देवंती, शिक्षा मंत्री विकास कुमार, प्रभारी शिक्षामंत्री धीरसिंह, स्वच्छता मंत्री रामजीत सिंह, प्रभारी स्वच्छता मंत्री ललिता, अनुशासन मंत्री माला देवांगन, प्रभारी अनुशासन मंत्री राहुल सिंह, बागवानी मंत्री संजय कुमार, बागवानी उपमंत्री हँसलाल, खेलकूद मंत्री जयनाथ सिंह, खेलकूद उपमंत्री संगीता राजवाड़े, पेयजल मंत्री इंदू सिंह पेयजल उपमंत्री मनीष विष्वकर्मा निर्वाचित हुए हैं।
इस संबंध में संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि संस्था का समस्त कार्य बाल केबिनेट के ही कंधों पर रहता है। हमारे बाल केबिनेट के नन्हे-मुन्ने साथी पूरी सक्रियता के साथ सभी कार्यों में अपनी क्षमता अनुरूप सहभागिता देते हैं। इस वर्ष बाल केबिनेट के लिए संस्था में प्रधानमंत्री व उप प्रधानमंत्री पद को छोड़कर शेष सभी पदों पर निर्विरोध चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। गत 2 दिनों से प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार कर अपने पक्ष में मत देने के लिए माहौल बनाने में लगे थे, जो कल शाम को बंद हुआ। आज मतदान की प्रक्रिया विद्यालय परिसर में प्रारंभ हुई, जिसमें पीठासीन के रूप में शिक्षक रिजवान अंसारी तो वही एक नंबर और दो नंबर टेबल पर क्रमशः तिलेश्वरी राजवाड़े व एम टोप्पो के द्वारा कर्तव्य निर्वहन किया गया। संस्था में दर्ज 84 छात्र-छात्राओं में से उपस्थित 74 बच्चों ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रधानमंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी कु प्रियंका राजवाड़े व विकास कुमार तथा उप प्रधानमंत्री पद के लिए कु देवंती राजवाड़े व धीर सिंह के बीच चुनाव कराया गया।
बाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्र के विधायक खेलसाय सिंह की उपस्थिति में 9 जुलाई को आयोजित किया जायेगा। विधायक खेलसाय सिंह नवनिर्वाचित केबिनेट को पद और गोपनियता की शपथ दिलायेंगे। इस वर्ष संस्था के प्रधानमंत्री के रूप में प्रियंका राजवाड़े, उप प्रधानमंत्री देवंती, शिक्षा मंत्री विकास कुमार, प्रभारी शिक्षामंत्री धीरसिंह, स्वच्छता मंत्री रामजीत सिंह, प्रभारी स्वच्छता मंत्री ललिता, अनुशासन मंत्री माला देवांगन, प्रभारी अनुशासन मंत्री राहुल सिंह, बागवानी मंत्री संजय कुमार, बागवानी उपमंत्री हँसलाल, खेलकूद मंत्री जयनाथ सिंह, खेलकूद उपमंत्री संगीता राजवाड़े, पेयजल मंत्री इंदू सिंह पेयजल उपमंत्री मनीष विष्वकर्मा निर्वाचित हुए हैं।विज्ञापन
विज्ञापन