: खदान उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार
Admin
Fri, Jul 6, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- गत् 5 जुलाई को केतकी भूमिगत् खदान के खान प्रबंधक जगदीश चन्द्र पिता स्व. पूरन राम चंद्रा के द्वारा सूरजपुर थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि दो जुलाई को रात्रि में केतकी भूमिगत् खदान के स्टोर एवं प्रबंधक कार्यालय में घुसकर कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा ड्रील पैनल एसेम्बली, ब्रेकेट, एक नग फ्रीज, 6 नग प्लास्टिक कुर्सी कीमती 45 हजार रूपये का चोरी कर लिया है। जगदीश चन्द्र रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 238,18 धारा 457, 380 के तहत् मामला पंजीबद्व किया गया एवं मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल को दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जीएसजायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर व सीएसपी डीके सिंह के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर पतासाजी हेतु लगाया गया। पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम पोड़ी, मानी, केतका, लैंगा, सपकरा एवं डेडरी में अज्ञात चोर एवं चोरी गई मशरूका के संबंध में गहन पतासाजी किया गया जो मुखबीर से पता चला कि ग्राम लैंगा, थाना उदयपुर के संदेही नान्हू उर्फ धरमू बिन्झिया पिता चंदन उम्र 28 वर्ष एवं सत्तु उर्फ आडूस पिता बैगा उर्फ लफंगा उम्र 40 वर्ष जाति अगरिया का टीम ही उक्त चोरी कर सकता है कि संदेहियों को उनके सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा गया और उनसे हिकमत अमली से पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किये तथा बताये कि 2 जुलाई से 3 जुलाई के मध्य रात्रि करीब 1.30 बजे इनके साथी बिशुन बिन्झिया, ननका गोंड़ एवं सुधीन बिन्झिया सभी एक राय होकर केतकी खदान जाकर केतकी खदान के बाउन्डी के अंदर अहाता को पार कर स्टोर रूम में जाकर उसका दरवाजा का ताला तोड़कर स्टोर रूम के अंदर रखा लोहे व बिजली का सामान उठा लिये तथा दूसरा कमरा जो खान महाप्रबंधक का कार्यालय था उसका ताला तोड़कर वहां रखा फ्रिज व प्लास्टिक की कुर्सी को चोरी कर जंगल में ले जाकर सामानों को आपस में बांट लिये। मामले में आरोपी नान्हू उर्फ धरमू बिन्झिया, सत्तु उर्फ भाडूस को तलब कर पूछताछ कर प्रकरण में चोरी गया मशरूका गोदरेज कंपनी का फ्रिज तथा लोहे का बाकिट एवं बिजली का सामान कीमती 30 हजार रूपये का आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर बरामद किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी बिशुन बिन्झिया, ननका गोंड़ एवं सुधीन बिन्झिया की पतासाजी पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है। इस कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी दीपक पासवान, सुनील सिंह, संजय सिंह, मनोज पोर्ते, आलोक सोनी, राहुल गुप्ता, लखेश साहू, राजकुमार नायक, कपिल सांडिल्य, गहेन्द्र कुरेटी, ईश्वर सिंह एवं संत साहू सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन