ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: खुखड़ी खाने के बाद फुडपाईजनिंग के शिकार हुए एक दर्जन लोग

Admin

Sat, Jul 14, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- बारिश शुरू होते ही पुटु खुखुड़ी खाने से उल्टी दस्त व आंत्रशोध की शिकायतें भी ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ने लगी है, कल रात बाड़ी में उग आये खुखड़ी का सेवन कर लेने से उल्टी दस्त की चपेट में आये एक ही परिवार के आठ बच्चों समेत 11 लोगों को कल देर रात मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है तथा 12 में से नौ मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, बताया जा रहा है कि शहर से लगे ग्राम अजबनगर निवासी सोहाग दास 60 वर्ष की बाड़ी में खुखड़ी उग आयी थी और महिलाओं ने खुखड़ी को उठाकर घर में ले आई और उसका सब्जी बनाया, रात के सयम घर के अगल- बगल रहने वाले परिवार के सदस्यों ने भी खुखड़ी का सेवन कर लिया, इसके कुछ देर बाद एक उल्टी दस्त की चपेट में आते चले गये, यह खबर जैसे ही मोहल्ले के अन्य लोगों तक पहुंची तो हड़कम्प मच गया और किसी तरह संजीवनी वाहन से लेकर पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, चिकित्सालय में सोहाग दास के अलावा सरिता पति संजय दास 35 वर्ष इसके पुत्र वंष, ऋषभ, अमित राज, जानकी पति श्यामलाल 36 वर्ष इसकी पुत्री प्रियंका, चंद्रमनिया, स्मृति, प्रमिला व वंषिका को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों की आयु पांच से दस वर्ष के बीच बताई जा रही है। चिकित्सकों ने कहा कि जहरीला खुखड़ी खाने की वजह से ग्रामीणों की तबियत बिगड़ी और स्वास्थ्य में सुधार होने पर शेष ग्रामीणों को छुट्टी दे दी गई, जबकि वंष, ऋषभ व सरिता के हालात में सुधार न होने से अभी भी चिकित्सलाय में भर्ती किया गया है। अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण जंगली खुखड़ी का सेवन कर लेने से एक ही परिवार के 12 सदस्यों के उल्टी दस्त की चपेट में आ जाने की खबर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत धु्रव मेडिकल कॉलेज चिकित्सालाय में पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को देख रेख के निर्देष दिये। अपर कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि मौसम को देखते हुए इस तरह के केसों का बढ़ने की संभावना है, समय पूर्व जरूरी तैरियां पूरी करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें