ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: गरीब परिवारों को आधे कीमत पर मिलेगी स्वास्थ्य जांच की सुविधा… नववर्ष पर पांडेय पैथोलॉजी लैब ने बीपीएल परिवारों को दी बड़ी राहत….

Admin

Wed, Jan 1, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. आज के इस भागदौड़ की जिंदगी में खुद को स्वस्थ्य रखना एक बड़ी चुनौती है और जिस ढंग से स्वास्थ्य सेवा आज के दौर में एक व्यापार में तब्दील हो गया है उस दौर में किसी की सेहत खराब हो जाये तो समझिए उसका बेड़ा गर्क है।स्वास्थ्य जांच के नाम पर लोगो की न केवल जेब ढीली हो जा रही बल्कि कमर भी टूट जा रही है। ऐसे में नगर की सबसे पुरानी और लगभग 32 वर्षो से संचालित लैब ने गरीबो को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। वर्ष 2025 में उनके यहां होंने वाली जांच में आधी रकम ली जाएगी।पांडेय लैब के संचालक ओंकार पांडेय ने बताया कि उन्होंने नए वर्ष 2025 से यह फैसला लिया है कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो की उनके लैब में उपलब्ध किसी भी तरह की जांच वे आधी रकम में करेंगे।उन्होंने बताया कि इसके लिए मरीजो को साथ मे गरीबी रेखा का कार्ड लेकर आना होगा।श्री पांडेय ने बताया कि नव वर्ष में बीपीएल परिवार का राशनकार्ड की फ़ोटो कॉपी देकर आधे कीमत पर जांच की सुविधा ले सकते है। उनके यहां ब्लड शुगर, लीवर, किडनी, शुगर, मलेरिया, टाइफाईड, थायराइड, एक्सरे सहित सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में जांच में लोगो के काफी पैसे खर्च हो जाते है जिससे कई बार गरीब तबके के लोग इस खर्च को वहन कर पाने में असमर्थ हो जाते है इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है और यह सुविधा पूरे वर्ष लागू रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें