ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: गांधी जयंती के अवसर पर भटगांव क्षेत्र के लोग स्वच्छ पर्यावरण के लिए लिया शपथ

Admin

Wed, Oct 3, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जयनगर में मंगलवार को जन मित्र सेवा समिति के संयोजक अजय गोयल ने गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जयनगर के विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी शामिल होकर इस मुहीम में सहभागिता निभाई और अपने घर एवं आस-पास के क्षेत्र व वातावरण को स्वच्छ बनाने की शपथ ली।
साफ-सुथरा एवं सुरक्षित पर्यावरण के लिए कपड़े का थैला वितरण किया
समाजसेवी अजय गोयल ने भटगांव क्षेत्र के लिए आए दिन कुछ ना कुछ समाज सेवा की पहल निकालकर लोगों के लिए काम करते रहते हैं। इसी तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भटगांव क्षेत्र का मुहिम निकाल कर ग्राम बंजा के सप्ताहिक बाजार में प्लास्टिक का उपयोग करने हेतु कपड़े का थैला वितरण किया। इस प्रकार के पहल से क्षेत्र के लोग स्वच्छ पर्यावरण के लिए जागरूक होकर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर शोभनाथ रजवाड़े,इसराइल खान,एजाज अहमद,देवधनराम बिझिया,शितिकांत स्वाई,बल्लू गोयल,संजय नेताम,बाबुल सेन,कार्तिक यादव,संदीप सरकार,नेपाली,सौरभ,कृष्णा पाल शिव रजवाड़े,मनिंदर सिंह,तारा रजवाड़े,अमरलाल,नीरज अग्रवाल,श्यामू बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें