ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: गुमराह कर सरकारी भूमि हड़पने की साजिश...महिला मोर्चा का आरोप....

Admin

Mon, Feb 27, 2023

सूरजपुर. भाजपा महिला मोर्चा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर  प्रशासन व न्यायालय को गुमराह कर सरकारी जमीन का प्राप्त पट्टा को निरस्त करने व सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध दाण्डिक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि लटोरी तहसील के ग्राम कसकेला के एक सरकारी भूमि जिस पर स्कूल व खेल मैदान है को हड़पने की तैयारी की गई है।बताया गया है कि धोखाधड़ी कर करीब एक एकड़ 50 डिसमिल भूमि को त्रुटि सुधार का प्रकरण दर्ज करा कर प्रशासन से हासिल करना चाहते है जिसे तत्काल संज्ञान में लेकर निरस्त किया जाना उचित होगा।ज्ञापन में कहा गया है कि कसकेला के फिटको,बारेलाल ,बिरष्पति आदि सिविल का मामला छुपा कर त्रुटि सुधार का प्रकरण दर्ज कराया गया है।जबकि इस भूमि पर कोई कब्जा नही है।मामले में आर आई पटवारी की भूमिका भी संदिग्ध है जिससे फोथि चढ़ गया। महिला मोर्चा के आरोप है कि ग्रामीण इसका विरोध करते है तो झूठे प्रकरण फंसाने की धमकी देकर उनका मुँह बन्द कर दिया जाता है।महिला मोर्चा ने कहा कि उक्त प्रकरण तत्काल निरस्त कर सरकारी भूमि को बचाने की दिशा में पहल करनी चाहिए अगर ऐसा नही होता है ओर पट्टा देने त्रुटि सुधार किया जाता है तो महिला मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मामले की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें