: गोगपा की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक, जल जंगल जमीन पर आदिवासियो का हक.....
Admin
Fri, Jan 10, 2025
0 आदिवासी मुख्यमंत्री है भाजपा के नेता है,टीम लीडर कोई- तुलेश्वर सिह मरकाम 0
राजेश सोनी
सूरजपुर. गोडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन नगर के ऑटोडोरियम हाल में सम्पन्न हुआ। जिसमें गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानााखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम सहित प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में पार्टी की गतिविधियां कार्यो की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तानााखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने भाजपा कांग्रेस की जमकर भर्त्सना करते हुए दोनों को कारपोरेट समर्थक बताया। श्री मरकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया जंल जंगल की लडाई है, आदिवासियो की जमीने लुटी जा रही है, दादा हीरा सिह मरकाम की विरासत उनके विचार धारा को आगे बढ़ा रहे है। उन्ही के आंदोलन के वजह से आदिवासी समाज को कुछ राहत मिली है। भाजपा काग्रेस सत्ता की राजनीति करती है आदिवासियों को सत्ता से दूर रखने का प्रयास किया। उन्होंने जिला पंचायत, जनपद सहित गांव सरकार के चुनाव में गोडवाना गणतंत्र पार्टी पुरे दम के साथ लड़ने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में आदिवसियों की हक बात करने वाले वाले विरोधी पार्टी के हमारे गोणवाना समुदाय को भडकाकर तोड कर अपना उल्लु सीधा करते आ रहे है। जबकि गोणवाना पार्टी पुरे नियम नीति संयम के साथ आगे बढ़ते जा रही है। श्री मरकाम ने कहा कि जंगल को आदिवासियों ने ही बचाया है, जब भी आदिवासियों के यहा नवा मेहमान आता है तो 10 पेड लगाते है जब हमारे सियान इस दुनिया से जाते है तो 10 पेड लगाया जाता है हमारे जीवन में वृक्षारोपण की परंम्परा वर्षों से चली आ रही है हम जल,जंगल का समर्थन करते है ये काग्रेस भाजपा दोनो पार्टियां मिली जुली हुई है कारपोट घराने के लिये काम करती है हसदेव से आक्सीजन सभी को मिलता है । हसदेव सबका है सबकी जिम्मेदारी है इसे बचाने की। आदिवासियों को जंगल से बाहर किया जा रहा है आदिवासियों की राशि को अन्यत्र बाट दिया जा रहा है। एक सवाल कि जवाब मे श्री मरकाम ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री है, भाजपा के नेता है, आदिवासी तो है, टीम लीडर कोई और है छक्के चौके लगायेगे। गोंगपा की बैठक में श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा),संतोस चन्द्राकार (राष्ट्रीय महामंत्री गोंगपा), फूल सिंह पेन्द्रो (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,)जयनाथ सिंह केराम, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोंगपा , इंजिनियर संजय कमरो प्रदेशाध्यक्ष गोंगपा छत्तीसगढ़, कुलदीप प्रजापति (कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष गोंगपा छत्तीसगढ़)प्रदेश महामंत्री डी.एल.भास्कर ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुश्री रितु पन्दराम (प्रदेश महासचिव युवामोर्चा गोंगपा छत्तीसगढ़) ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गोंगपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन