ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कमिश्नर....धान खरीदी व्यवस्थाओं जायजा

Admin

Sat, Dec 17, 2022

सूरजपुर.   छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर सरगुजा संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर प्रतापपुर ब्लाक के चंदौरा समिति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कमिश्नर ने कहा की राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार जीविकोपार्जन के लिए कार्य कर रही है। महिला स्व सहायता समूह, धान खरीदी समिति एव अन्य माध्यम से कर रही है। सरकार किसानों को विभिन्न माध्यम से खुशियां दे रही हैं। मैं आपकी खुशी के साथ शामिल होने आया हूं आप सभी को  छत्तीसगढ़ गौरव दिवस की बहुत-बहुत बधाई। उल्लेखनीय है की जिला सूरजपुर में वर्ष 2018 में केवल 26 समितियां,35 धान खरीदी केंद्र थे,जो आज की स्थिति में बढ़कर 47 समितियां, 51 धान खरीदी केंद्र हो गए हैं।छत्तीसगढ़ की ऋण माफी योजना के तहत जिला सूरजपुर के 28608 किसानों का 85.50 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया गया जिससे कर्ज के बोझ तले दबे हुए किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ. वर्ष 2018 में जिले में 6 बैंक शाखाएं कार्यरत थी,जो कि बढ़कर 8 बैंक शाखाएं हो गई हैं,तथा 1 नवीन बैंक शाखा खोलना प्रक्रियाधीन है। जिले में 2 एटीएम खोले गए हैं जिससे किसानों को अपनी धान बिक्री की राशि लेने के लिए अधिक दूर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा।इस तरह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को समितियों के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती तथा उपज बेचने से लेकर राशि प्राप्त करने तक हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है।

कमिश्नर ने लिया धान खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा

कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग ने कार्यक्रम पश्चात अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत धान खरीदी केंद्र में किसानों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का गहन जायजा लिया तथा आगामी खरीफ सीजन में सुचारू खरीदी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने स्टेक व्यवस्थापन, धान की नमी का आद्रता मापी उसे जांच कर गुणवत्ता का अवलोकन किया एवं निर्धारित मापदंड आधार खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देशित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें