ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: ग्राम छतरंग में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन, 80 आवेदन हुए प्राप्त...

Admin

Fri, Oct 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  आज जिले के जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम छतरंग में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू द्वारा लोगों से संवाद कर उनके समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। शिविर में सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर 80 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती साहू ने सभी लोगों से शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम सागर सिंह, जनपद सीईओ नृपेंद्र सिंह  सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।जिला पंचायत सीईओ ने आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन एवं  प्रशासन निरंतर आपकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज शासन एवं जिला प्रशासन के सभी अधिकारी आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुए है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से कहा कि आपकी समस्याओं एवं शिकायतों को प्राथमिकता से त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपनी शिकायत या योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन करने के लिए कहा। शिविर में केसीसी, पीएम किसान योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को इस योजना का लाभ लेने को प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें