ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: ग्राम पंचायत बगड़ा के पंडोपारा मे हुआ किसान क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन...

Admin

Tue, Feb 7, 2023

सूरजपुर.   जिले मे किसानो को शुन्य ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सभी विकासखंडो के ग्राम पंचायतो मे कृषि अधिकारियों की उपस्थिति मे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतापपुर विकासखंड के बगड़ा ग्राम पंचायत के पंडोपारा मे विगत 3 फरवरी को सरपंच बगड़ा, पंडो प्रतिनिधि सहदेव पंडो, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह की उपस्थिति मे शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया कि शिविर को पंडो बस्ती में आयोजित करने का कारण यह है की शासन की हर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में  व्यक्ति को  मिले इसके प्रयास मे ही विशेष पिछडी जनजाति पंडो लोगो के बीच केसीसी के आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया की कुल 23 आवेदन वन अधिकार पट्टा के प्राप्त हुए, जिसमें रकबा कम होने के कारण 5-5 के समूह मे किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की बात कही गई। कृषि विभाग के आरईओ अभिषेक सिंह के प्रयास सेबगड़ा पंडोपारा के 32 पंडो कृषक सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापित कर बहुतायत मात्रा में गन्ने व धान की खेती कर रहे हैं। अब मिलेट मिशन में रागी की भी फसल  कीखेती  करेंगे। पूरे ग्राम पंचायत में 109 सोलर पंप स्थापित किया जा चुका है। जिससे सिचाई के रकबे में दोगुनी वृद्धि हुई है ।शिविर में सहदेव, जीरमेन इत्यादि कृषको को केसीसी का वितरण किया गया। अंत में सभी को बगड़ा ग्राम में बने गौठान में गोबर विक्रय कर, अधिक से अधिक वर्मी कम्पोस्ट से खेती करने की सलाह दी गयी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें