ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: घटिया साड़ी मिलने से आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका हुये नाराज...आक्रोशित महिलाओ ने पहनने से किया इंकार...

Admin

Sun, Feb 27, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले के आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका अपने ही विभाग से खासी नाराज और आक्रोशित है वजह है विभाग से घटिया साड़ी देना…? प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिको को विभाग ने ड्रेसकोड के तहत साड़ी प्रदान किया गया. जिसकी क्वालटि बहुत ही घटिया और निम्न स्तर की है. जिससे नाराज कार्यकर्ता व सहायिकाओ ने नगर के रंगमंच में बैठक कर घटिया और निम्न स्तर का साड़ी देने पर विभाग को आडे हाथों लेते हुये जमकर कोसा और वे विभाग से दिये गये साडियों को पहनने से भी इंकार किया है. आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका के जिलाध्यक्ष पुष्पा सरजाल ने बताया कि इस बार विभाग ने जो साड़ी दिया गया है वे पहनने लायक नही है जिसका हम विरोध करते है इसे नही पहनेगें... साड़ी में विभाग का मोनो भी है. कार्यकर्ताओ ने बताया कि हम महिलाओ का सम्मान साड़ी होता है और घटिया साड़ी मिलने से वे अपमानित महसुस कर रही है महिलाओ का सम्मान की जगह घटिया साड़ी देकर हम सभी का अपमान कर रहे है वे अपने अधिकारियों को इस साडी के बदले अच्छे ग्रेड की साडिया देने की गुहार लगाई है. कार्यकर्ता ने बताया कि जो साडी मिली है वे 50 रुपये की है और बेहद घटिया साडी है अगर इस बावत विभाग कुछ ठीक नही किया वे उग्र आंदोलन करेगें. इस दौरान बसंती,इन्द्रावती,कविता सहित बडी संख्या में आगनबाडी के कार्यकर्ता सहायिका मौजुद रही.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें