: चुनावी चक्रम...रेणुका को मिली टिकट तो नहीं मिलेगा आदिवासी मतों का लाभ, विजय प्रताप ने की भटगांव और प्रेमनगर दोनों सीट से दावेदारी...विजय प्रताप भटगांव से साबित हो सकते हैं बेहतर उम्मीदवार..
Admin
Sat, Oct 20, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर:-जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को पुनः जीत हासिल करने के लिए रणनीति बदलनी होगी, पूर्व विधायक रेणुका सिंह के 18000 से भी अधिक मतों से हार जाने और आदिवासी समाज से बहिष्कृत होने के कारण आदिवासी के विरुद्ध आदिवासी प्रत्याशी के रूप में उन पर दांव लगाना भाजपा के लिए घातक साबित होगा जबकि पड़ोसी विधानसभा सीट भटगांव में काँग्रेस विधायक पारसनाथ राजवाड़े के विरुद्ध गोंड आदिवासी प्रत्याशी उतारना भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है, पूर्व सांसद शिवप्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह भटगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। वहीं प्रेमनगर विधानसभा सीट में आदिवासी उम्मीदवार के विरुद्ध सामान्य वर्ग का उम्मीदवार देकर भाजपा इस खोई हुई सीट को आसानी से जीत हासिल कर सकती है। यहाँ यह बताना आवश्यक हॆ कि प्रेमनगर से कांग्रेस फिर विधायक खेलसाय पर ही दांव लगा रही हॆ, उनके मुकाबले आदिवासी की बजाय गॆर आदिवासी प्रत्याशी देकर जन भावना का लाभ उठा सकती हॆ।
रेणुका का हॆ सामाजिक बहिष्कार
पूर्व राज्य मंत्री रेणुका सिंह प्रेमनगर क्षेत्र से दो बार भाजपा की विधायक निर्वाचित रही है, इस दौरान उनके क्रियाकलाप समाज विरोधी रहने के कारण गोंड समाज के बीच उनकी छवि अच्छी नहीं है और पारिवारिक सुत्रों की मानें तो सामाजिक परम्पराओ की अनदेखी के कारण रेणुका सिंह का सामाजिक बहिष्कार भी हो चुका है। इनको प्रत्याशी बनाने पर आदिवासी कांग्रेस विधायक के मुकाबले आदिवासी मतों का लाभ भाजपा को नही मिलेगा बल्कि नुकसान उठाना पडेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग रेणुका से वॆसे ही नाराज चल रहा हॆ, यहां सामान्य सीट से सामान्य विधायक का मुद्दा भी हावी है। रेणुका के विरुद्ध आक्रोश का आंकलन इसी से किया जा सकता हॆ कि रेणुका की 18000 हजार मतो से हार के महज चार माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी को 40 हजार मतो से जीत मिली थी।
विजय प्रताप का है भटगांव में वर्चस्व
क्षेत्र के जुझारू भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद रहे स्वर्गीय शिवप्रताप सिंह के सुपुत्र विजय प्रताप सिंह भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार साबित हो सकते हैं इस विधानसभा क्षेत्र में रजवार बहुलता के बाद सर्वाधिक मतदाता गोड समाज के हैं कांग्रेस के विधायक पारस राजवाड़े के साथ रजवार समाज एकजुटता के साथ है तो विजय प्रताप के नाम पर गोड समाज पूरी तरह से एकजुट नजर आता है, चूकि शिवप्रताप सिंह और उनके परिवार की राजनीति चांदनी, बिहारपुर से लेकर औडगी, भैयाथान समेत भटगांव क्षेत्र में सक्रियता के साथ रही है, क्षेत्र से विजय प्रताप सिंह भाजपा से बगावत कर पूर्व में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत भी भटगावं से आजमा चुके हैं इन सब बातों से दूर वर्तमान स्थिति अगर देखा जाए तो विजय प्रताप सिंह भटगांव विधानसभा क्षेत्र में अभी भी जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हैं। इन्होंने वर्तमान गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के पुत्र लवकेश पैकरा को अच्छे मतान्तर से पराजित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन