ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: चुनावी चक्रम.. हमनाम का खेल..प्रतापपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रेमसाय सिंह की मुसीबत बढ़ाई 3 हमनाम उम्मीदवारों ने...प्रेमनगर में कांग्रेस के खेलसाय सिंह के विरुद्ध भी हमनाम खेलसाय राजवाड़े है चुनाव मैदान में..

Admin

Sat, Nov 3, 2018

प्रवेश गोयल

सूरजपुर-जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रेमसाय सिंह को अपने हमनाम तीन निर्दलीय प्रत्याशियों से सामना करना पड़ेगा, प्रतापपुर आरक्षित सीट से इस बार प्रेमसाय नाम के चार प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह का सामना उनके हमनाम खेलसाय राजवाड़े से होगा। गौरतलब है कि जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र इस बार कई कारणों से सुर्खियों में है, प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा यहां से दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं,  डॉ प्रेम साय को प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा का से कडा मुकाबला करना पड़ेगा, वहीं एक अन्य डॉ प्रत्याशी जनता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह से तो सामना करना ही है साथ ही उन्हें अपने हम नाम प्रेमसाय नाम के 3 निर्दलीय प्रत्याशियों से भी चुनाव में मुकाबला करना होगा। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद डॉ प्रेम साय की मुसीबत उनके नाम प्रत्याशियों ने बढ़ा दी है, इस चुनाव में प्रतापपुर से प्रेमसाय आत्मज रामवृक्ष, प्रेमसाय आत्मज लक्षन और प्रेमसाय आत्मज गोविंद से उनका मुकाबला होगा, इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह को भी प्रेम नगर विधानसभा सीट में अपने हम नाम प्रत्याशी खेलसाय राजवाड़े से सामना करना होगा, यहाँ से भाजपा प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जयनाथ सिंह केराम के साथ ही हम नाम प्रत्याशी खेलसाय राजवाड़े समेत कई उम्मीदवार मॆदान मे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें