ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक लगे एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Sep 1, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में बीते दिन प्रतापपुर पुलिस जांच कार्यवाही व ग्राम भ्रमण पर निकली थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मायापुर मयूरगोड़ी में ग्राम चिकनी का दिलीप सिंह नाम का व्यक्ति मोटर सायकल हीरो होण्डा पैसन प्रो सीजी 15 सीएफ 5061 को मात्र 2 हजार रूपये में बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा हुआ है। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और धेराबंदी कर मोटर सायकल सहित दिलीप सिंह पिता हीराचंद उम्र 23 वर्ष ग्राम चिकनी, थाना चंदौरा को पकड़ा और मोटर सायकल का वैध दस्तावेज की मांग की, पर उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो चोरी का होने का पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-व्ही) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर मोटर सायकल कीमत 50 हजार रूपये का जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर उसने बताया कि मोटर सायकल को वाड्रफनगर-रजखेता से चोरी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें