ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शत् प्रतिशत चोरी का माल किया बरामद...

Admin

Mon, May 12, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. रामानुजनगर निवासी वैभव माहेश्वरी ने अपने परिवार के साथ निजी कार्य हेतु घर में ताला लगाकर दिनांक 06.05.2025 के शाम को लखनऊ गया था, दिनांक 11.05.2025 के सुबह लखनऊ से वापस आने पर घर के पीछे के दरवाजा का ताला टुटा है, घर के सामान को चेक करने पर सोने चांदी के जेवर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 64/2025 धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना के दौरान प्रार्थी के घर की आलमारी के लॉकर का जायजा लेने पर सोने का चैन घर में ही होना तथा अन्य सोने चांदी के जेवर चोरी होना पाया। विवेचना की कड़ी में चोरी के मामले में पूर्व में चालान हो चुके आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई इसी बीच संदेही शिवप्रसाद साहू उर्फ तन्नू व मिथलेश पाण्डेय उर्फ रवि निवासी रामानुजनगर की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा गया।  सूक्ष्मता से पूछताछ पर दोनों ने बताया कि दिनांक 09/05/2025 के रात्रि में प्रार्थी के घर के पीछे का दरवाजा को तोड़कर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर को चोरी कर आपस में बांट लिए थे। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का शत्-प्रतिशत माल बरामद किया गया जिसमें 1 नग चांदी जैसे धातु का मंदिर, सोने जैसे धातु का 2 नग बाली, 3 नग सोने का नाक का फुल्ली, 2 नग टूटा हुआ सोने कान का चैन, 2 नग चांदी जैसे धातु का तुलसी पौधा, 5 नग चांदी धातु का पायल, 6 नग चांदी का कड़ा, 1 नग चांदी का छल्ला, 3 नग चांदी का सिक्का, 7 नग चांदी बिछिया, 1 नग चांदी का मूकुटनूमा मूर्ति का हिस्सा, घटना में प्रयुक्त पेचकश और चाभी जप्त कर आरोपी शिवप्रसाद साहू उर्फ तन्नू साहू पिता स्व. मानिकचंद साहू उम्र 20 वर्ष एवं मिथलेश पाण्डेय उर्फ रवि पिता नर्मदा प्रसाद पाण्डेय उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी रामानुजनगर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपीग पूर्व में चोरी के 2 मामले में चालान हो चुके है।       

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें