ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: चोरी के 78 नग सेट्रिंग प्लेट सहित 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Tue, Feb 7, 2023

सूरजपुर. चोरी के 78 नग सेट्रिंग प्लेट सहित 2 आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है पूरा मामला 3 फरवरी की रात की है सूरजपुर निवासी विपिन अग्रवाल ने सूरजपुर से पुराना लोहे का सेन्ट्रिग प्लेट 78 नग को पुलिया निर्माण कार्य के लिए ग्राम बरहोल में लाकर रखा था जिसे रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले की रिपोर्ट पर थाना रामानुजनगर में धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। चोर की पतासाजी के दौरान पुलिस ने मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही कटघोरा के इन्द्रपाल साहू व संदीप साहू को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि चोरी की इस वारदात को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के निशानदेही पर 78 नग सेन्ट्रिंग प्लेट कीमत 39 हजार रूपये को बरामद कर आरोपी इन्द्रपाल साहू पिता जीवन लाल साहू 19 वर्ष निवासी जटगा, चौकी  जटगा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा एवं संदीप साहू पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू 19 वर्ष निवासी ढेलवाडीह, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में फरार आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें