ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: छ.ग. व्याख्याता संघ जिला सूरजपुर ने 6 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौपा....

Admin

Thu, Dec 23, 2021

सूरजपुर. छग0ग व्याख्याता संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग के ई एवं टी संवर्ग के व्याख्याताओं का प्राचार्य के रिक्त पद पर रूकी हुई पदोन्नति करने के साथ शिक्षा विभाग से संबंधित 6 सूत्रीय मांग का ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित स्कूली शिक्षा के नाम जिला प्रशासन को सौपा है. ज्ञापन में बताया गया है कि हमारी संबंधित मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग को समय-समय पर मांग पत्र देकर निराकरण हेतु अनुरोध किया गया. विभाग में पदोन्नति में विलंब को लेकर प्रदेश के व्याख्याता और प्राचार्य आक्रोशित है. विभाग व्याख्याताओं एवं प्राचार्यों के हित में निर्णय नहीं लेने के पर आंदोलन के प्रथम चरण में 03 दिसम्बर को रायपुर में रैली निकाल कर प्रदर्शन कर ध्यानाकर्षण कराया गया था. लेकिन अभी तक समाधानकारक निर्णय नहीं किये जाने पर आंदोलन के द्वितीय चरण में 23 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर किया जायेगा. 6 सूत्रीय ज्ञापन में व्याख्याता से प्राचार्य के रिक्त पद पर रुकी हुई पदोन्नति, तृतीय समयमान वेतनमान, नवीन शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने पर हिन्दी माध्यम की शाला को स्वीकृत स्टाफ के साथ बंद नहीं किया जाए, उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा की तर्ज पर स्कूल शिक्षा में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष, प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी को लंबित देय तिथि से 14 प्रतिशत डी.ए. सहित वर्तमान दर 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता, स्कूल शिक्षा विभाग के ई एवं टी संवर्ग के प्राचार्य से उप संचालक के रिक्त पद पर रूकी हुई पदोन्नति आदेश जारी किया जाए. उपरोक्त मांगो का ज्ञापन संघ ने जिला प्रशासन को सौपा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें