ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: जनता ने पूछा रेणु जोगी किस पार्टी से लडेंगी चुनाव

Admin

Wed, Jul 11, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- नगर के रंगमंच मैदान में आयोजित एक डीबेट शो के दौरान भाजपा कांग्रेस और छजंका के प्रतिनिधियों को जनता के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। जनता मांगे जवाब शीर्षक पर आधारित इस डीबेट शो में भाजपा की ओर से भीमसेन अग्रवाल, कांग्रेस की ओर से विधायक प्रतिनिधि नरेष राजवाडे़ एवं छजंका की ओर से घोषित प्रत्याषी जिपं सदस्य पंकज तिवारी ने जनता की ओर से पूछे जाने वाले प्रष्नों का जवाब दिया। एक न्यूज सर्विस के द्वारा प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित डीबेट शो के दौरान जनता ने जहां एक ओर क्षेत्र की ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर प्रतिनिधियों से सवाल किये वहीं विधायक की निष्क्रियता और रेणु जोगी की पार्टी पर आधारित भी जवाब मांगे। जनता ने छजंका के घोषित प्रत्याषी पंकज तिवारी से पूछा कि छजंका सुप्रीमो अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी अगला चुनाव किस दल की टिकट से लड़ेंगी। इस महत्वपूर्ण प्रष्न का उत्तर देने से पंकज तिवारी बचते नजर आये और यह कह कर कि जोगी परिवार का व्यक्तिगत मामला है, पल्ला झाड दिया। वहीं कांग्रेस के प्रतिनिधि नरेष राजवाडे़ ने विधायक की निष्क्रियता को एक सिरे से खारीच करते हुए कहा कि वे प्रातः 8 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान को लेकर काम करते हैं। स्वास्थ्यगत कारणों से कुछ समय के लिए वे विश्राम की स्थिति में थे। वहीं उन्होंने विधायक खेलसाय सिंह के प्रयासों से हुए कई सड़क व पुल निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी। भाजपा के प्रतिनिधि भीमसेन अग्रवाल जनता के सबसे अधिक निषाने पर थे, जनता की ओर से भीमसेन पर सवालों के बौछार जमकर किये गये। कन्या महाविद्यालय से लेकर अस्पताल की अव्यवस्था, राषन कार्ड से लेकर मनरेगा की मजदूरी भुगतान, पेंषन से षिक्षा की अव्यवस्था के अलावा काब्जि भूमि पर पट्टा वितरण से लेकर शराब की दुकान तक के प्रष्नों का सामना भीमसेन को करना पड़ा। सवालों के जवाब देते हुए भीमसेन अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धिया भी गिनाई, गांव से लेकर शहर की गलियों में डामरीकृत सड़क का जाल बिछाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत योजना, कौषल विकास के साथ-साथ षिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न जनकल्याणकारी व हितग्राही मूलक योजना की जानकारी दी। शो के दौरान सामान्य सीट से सामान्य उम्मीदवार को लेकर भी सवाल पूछे गये। डीबेट शो के दौरान भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाडे़, जिप पंचायत अध्यक्ष अषोक जगते, नगर पालिका अध्यक्ष थलेष्वर साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिपं सदस्य भूलन सिंह, छत्तरलाल सावरे, मुकेष गर्ग, सुनील अग्रवाल, इम्तियाज मुन्ना, दीपक कर, एषवंत सिंह, छोटू साहू, सुभाष गोयल, राजेष साहू, शषि सिंह, संतोष सोनी, गैबीनाथ साहू, जोखन लाल साहू, कालीचरण अग्रवाल, रिंकू सिंह, परमेष्वर राजवाडे़, परमेष्वर यादव, अजय सोनी, जफर हैदर, आकाष साहू, तुलेष्वर प्रजापति, चंद्रिका चौधरी, सुषील सिंह, संस्कार अग्रवाल, कौषलेन्द्र यादव, दिलषाद अहमद, नौषाद अहमद के अलावा आयोजकों में ओपी तिवारी, जगदीष सिंह जग्गा, अख्तर अली, अंकित सोनी सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें