ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: जनपद स्तरीय आवास मेला का आयोजन कंदरई में...

Admin

Fri, Oct 4, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.    छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आवास मेले का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2 अक्टूबर से ही आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों के उन्मुखीकरण सह योजना के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज जनपद स्तरीय आवास मेले का आयोजन ग्राम पंचायत कंदरई में किया गया। जिसमें हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने के साथ साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 के निर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराया गया, नए लक्ष्य 2024-25 के हितग्राहियों के आवास निर्माण शुरू करने करने के साथ भूमिपूजन का कार्य किया गया, अल्प अवधि में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राही को पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए गए इत्यादि। हितग्राहियों को समझाया गया कि आपको जो राशि प्राप्त हुई है वो आवास निर्माण के लिए है और आपका है। किसी के बहकावे में आकर किसी को राशि देने और अन्य कार्यों में खर्च करने से बचे।कार्यक्रम से सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच, जनप्रतिनिधित तथा आवास समन्वयक सुजीत पांडे, तकनीकी सहायक आशीष यादव व बड़ी संख्या में आवास के हितग्राही और ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें