ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: जन संवाद का नही है कोई असर...आदेश की हवा निकाली.. स्कुलो के पास सजी नशे की दुकाने.... नई पीढ़ी चढ़ रही भेंट...

Admin

Wed, Mar 23, 2022

सूरजपुर.  कलेक्टर के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तरीय जनसंवाद मे किये गये शिकायत का भी कोई असर नही देखने को मिला. शिक्षा के मंदिर के पास नशे की दुकान हटाने का आदेश तो जारी कर दिया गया लेकिन कई महिने बीत जाने के बाद भी नशे की दुकान शिक्षा के मंदिर के पास अनवरत जारी है. जन संवाद का प्रचार प्रसार खुब किया गया. जन संवाद के समस्याओ के कई दावो के बीच आज भी लोगो की कई समस्या जस की तस बनी हुई है.नशा उन्मूलन कार्यक्रम, नशा विरोधी रैली व इसके प्रसार प्रचार कर जागरुक करने का ढिढौरा पिटने वाला प्रशासन खुद के आदेश का परिपालन करने असमर्थ है. वैसे तो स्कुलो के सामने व स्कुल से सौ मीटर के दायरे में किसी प्रकार का नशे से संबंधित दुकाने नही लगाने का प्रवाधान होने के बाद भी नगर के बडकापारा स्कुल के पास तो पान चाय की दुकान की आड में नशे का कारोबार बेखौफ संचालित है जिसकी लिखित शिकायत के बाद भी आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही करना मुनासिब नही समझा गया. बडकापारा निवासी रौशन साहु ने बताया कि बडकापारा में प्राथमिक शाला व् माध्यमिक विद्यालय संचालित है उन्होने नगर पालिका,एसडीएम,तहसीलदार,शिक्षा विभाग सहित कलेक्टर से शिकायत करते हुये बताया कि स्कूल के सामने के बाउन्डृी से लगी कई गुमटी में सिगरेट, तंबाकू, गुटखा बिकता है. यहां प्रत्येक समय दुकान पर सिगरेट पीने वाले और पान गुटखा-खाने वालों का झुंड लगा रहता है. यहां पर पढने आने वाली छात्र-छात्राओं पर छींटाकशी भी खूब होती है. यहा तक की इस रास्ते से गुजरने वाले आम आदमी को भी आने जाने में असुविधा असहज महसुस होती है. उन्होने इस दिशा में उचित कार्यवाही करने की कलेक्टर से गुहार लगाई थी लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही देखी गई. दुकान हटाने का आदेश तो जारी कर दिया गया लेकिन नगर सरकार नशे के दुकानदारो को खुली छुट दे रखी है. स्कूलों के बाहर पसरे अतिक्रमण को हटाने में संबंधित विभाग के जिम्मेदारों के पसीने छूट रहे हैं. बहरहाल रसूखदार अतिक्रमणकारियों पर विभाग की मेहरबानी बनी है.

आदेश

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें