ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिला सूरजपुर में 50650 किसानों से 26 लाख 49 हजार 843 क्विंटल धान खरीदी...540 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक का भुगतान...

Admin

Fri, Feb 3, 2023

सूरजपुर.   राज्य शासन के मंशा अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के निर्धारित लक्ष्य 2817500 क्विंटल के विरूद्ध 50650 पंजीकृत कृषकों से 2649843.60 क्विंटल धान की खरीदी किया गया है। किसानों की धान बेचने में सुलभता सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष दो नवीन उपार्जन केन्द्र केशवनगर एवं करौटी बी सहित कुल 52 उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था किया गया जिसमें किसानों की सुविधा हेतु विश्राम गृह, पेयजल की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराते हुए जिले में धान खरीदी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले में कुल 55291 किसान पंजीकृत है। उपार्जित धान की राशि 540,56,80,944 रुपए किसानों के खाते में भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष उपार्जन केन्द्रो से टोकन जारी करने के साथ ही ’टोकन तुहर हाथ’ एप्प के माध्यम से किसानों के द्वारा स्वयं ही टोकन जारी कर धान की खरीदी किया गया। जिले में उपार्जित धान 2649843.60 क्विंटल का उठाव भी निरंतर जारी है। जिसमें 2588000.00 क्विंटल धान का डिलीवरी आर्डर जारी किया जा चुका है तथा 1827462.00 क्विंटल धान का उठाव कस्टम मिलिंग हेतु किया जा चुका है। उठाव किये गये धान की मिलिंग हेतु 39 मिल पंजीकृत है। जिले में इस वर्ष धान संग्रहण केन्द्रों में धान का भण्डारण नहीं किया गया है जिससे शासन को अवांछित परिवहन व्यय की बचत होना संभावित है। तो वही धान के अवैध खरीदी बिक्री कोचिये, बिचौलियों द्वारा धान खपायें जाने की आशंका के चलते उपार्जन केन्द्रों में जिला नोडल अधिकारी एवं उडनदस्ता टीम द्वारा 22 प्रकरणों में 1396 क्विटल धान सहित 11 वाहन जब्ती कर छ.ग. कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें