ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन...समस्याओं का तय समय सीमा में हो निराकरण- विधायक

Admin

Fri, Jun 21, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत महेशपुर में जिला स्तरीय जन समस्या समाधान शिविर का अयोजन किया गया। जहाँ जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का निदान एक ही जगह पर किया गया। लोगो की समस्या,  शिकायत व मांग को सुनने और उनका निराकरण करने के लिए शिविर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को  शासन की  मंशा  अनुरूप आमजन की समस्याओं का तय समय सीमा में निराकरण करने की बात भी कही। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदन का संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी को आवेदन के निराकरण हेतु  निर्देशित किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि आगामी जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर से जुड़े और अपनी समस्याओं का समाधान पांए।  शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमें बीपी, शुगर जैसे गैर संचारी रोगो के जांच के साथ साथ सिकल सेल स्क्रिनिंग की सुविधा भी उपलब्ध थी।  शिविर में आये लोगों के साथ साथ प्रेमनगर विधायक एवं कलेक्टर ने भी अपना प्राथमिक उपचार कराया गया।  शिविर स्थल पर आने वाले लोगों को पौधो का वितरण किया गया ताकि आमजन को पर्यावरण संरक्षण से जोडा जा सकें। कलेक्टर रोहित व्यास ने एक-एक प्रकरण का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी को त्वरित निराकरण हेतु आवेदन प्रेषित किया। उन्होंने उपस्थित जनो को बताया कि आज से शुरू होने वाला जिला स्तरीय  शिविर 06 सितंबर तक विभिन्न चिन्हित स्थलों में चलाया जाएगा। जिसका उददे्श्य आपके निकटतम स्थल पर आपकी समस्याओं का निराकरण करना और पात्र व्यक्तियों को शासन के योजनाओ के साथ जोड़ना है। जिला स्तरीय समाधान  शिविर   के आगामी आयोजन के लिए 05 जुलाई ग्राम पंचायत पाठकपुर, 19 जुलाई ग्राम पंचायत गणेषपुर, 02 अगस्त ग्राम पंचायत जजावल, 16 अगस्त ग्राम पंचायत बरपारा, 06 सितंबर ग्राम पंचायत छतरंग में इन जगहो का चयन किया गया है। जहां क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं का निदान अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर, प्राप्त कर सकतें है। अंतिम जानकारी के अनुसार कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि के आवेदन सम्मिलित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें