ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जिले के सभी नगरीय निकायों में 5 से बटेंगे मोबाइल

Admin

Fri, Aug 3, 2018
शमरोज खान सूरजपुर- संचार क्रांति योजना के तहत जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 2927 लोगों को 5 अगस्त से मोबाईल देकर स्मार्ट छत्तीसगढ मे शामिल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगरीय क्षेत्र में वर्ष 2008 की सर्वे सूची में अब तक 2927 ऐसे लोग चिन्हांकित किए गए है, जिन्हे संचार क्रांति योजना के तहत स्मार्ट फोन दिया जाना है। नगर पालिका सूरजपुर के मंगल भवन में वार्ड क्रमांक एक से 18 तक के 1665 हितग्राही को स्काई योजना के तहत मोबाईल का वितरण किया जाना है। इसी प्रकार नगर पंचायत भटगांव के सांस्कृतिक भवन में 6 से 7 अगस्त तक वार्ड क्रमांक 1 से 15 में 304 हितग्राहियों को, कार्यालय नगर पंचायत बिश्रामपुर में 8 अगस्त को 1 से 15 वार्डो में 241 हितग्राहियों को, नगर पंचायत जरही के नगर पंचायत कार्यालय में 10 अगस्त को 1 से 15 वार्डो में 28 हितग्राहियों को, नगर पंचायत प्रतापपुर के सांस्कृतिक भवन में 11 से 12 अगस्त को 1 से 15 वार्डो में 324 हितग्राहियों को, नगर पंचायत प्रेमनगर के मंगल भवन में 13 से 14 अगस्त को 1 से 15 वार्डो में 365 हितग्राहियों को मोबाईल वितरण किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें