ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: जिले के 44 बच्चों को मिल रहा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ...

Admin

Tue, Jan 31, 2023

सूरजपुर.   मिशन वात्सल्य के तहत् प्रवर्तकता (स्पान्सरशीप) एवं पालन पोषण देखरेख अनुमोदन समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसके तहत् ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता या माता या पिता कोई एक नहीं है या अत्यन्त गरीब है या सड़क में रहने वाला बालक है उसे शिक्षा से जुड़े रहने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा प्रति माह 2,000 (दो हजार) रुपये प्रदान किया जाता है। इस माह के बैठक में ऐसे 10 बच्चों का प्रकरण प्रस्तुत किया गया जिसमें नियमानुसार पांच बच्चों को पत्र घोषित किया गया और पांच को 5 से अधिक भाई बहन होने के कारण अपात्र घोषित किया गया है। अब तक जिले में कुल आवेदन 92 आये है। जिसमें से 73 प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। 73 में से समिति ने 44 बच्चों को पात्र घोषित किया है। जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जायेगा। 19 प्रकरण का गृह सत्यापन करा कर समिति के समक्ष प्रस्तुत करना है समिति के बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुश्री किरण बघेल, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख सुश्री प्रियंका सिंह, बच्चों के क्षेत्र में काम करने वाले अनिल मिश्रा, विशेषिकृत दत्तक ग्रहण एजेन्सी के सुमेश्वर सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें