ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: जिले में 1 अप्रैल से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण...कोई भी परिवार न छूटे कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

Admin

Tue, Mar 28, 2023

सूरजपुर.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण की शुरुआत हो गयी है। 1 अप्रैल से सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन समस्या के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर, प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु सुपरवाइजरों के लिए ब्लॉक एवं  जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित कर आवश्यक जानकारी दें जिससे कोई भी परिवार न छूटे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घोषणा के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य किया जाएगा। सर्वेक्षण टीम में तकनीकी जानकारी रखने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया गया है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने इसके लिए जिले के सभी विकासखंडों से मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें