ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: जुआ के पैसों के लालच में अपने रिश्ते के जीजा की हत्या...

Admin

Sun, Nov 3, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. शुक्रवार को ग्राम रविन्द्रनगर निवासी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दिया कि इसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था, दिनांक 31.01.24 के दरम्यिानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है। सूचना पर मर्ग कायम किया गया।
सूचना पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।  मामले की विवेचना के के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदेही मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रविन्द्रनगर, हालमुकाम ग्राम संजयनगर को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर घटना दिनांक 31/10/24 दीपावली के दरम्यानी रात जुआ खेलने से पैसा हार जाने के बाद और जुआ खेलने हेतु पैसा मांगना एवं गौतम दास के द्वारा पैसा देने से मना करने, झगड़ा-विवाद करने पर लोहे के टांगी एवं वाइपर के वाईपर से हत्त्या के उद्देश्य से प्रहाकर कर बिस्तर के नीचे पोटली में रखे 1500 रूपये लेकर भाग जाना बताया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी मुकेश राजवंशी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें