ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: जुआ खेलाते एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Feb 25, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. रामानुजनगर पुलिस ने बाजार में खुलेआम जुआ खेलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम मंहगई के साप्ताहिक बाजार में एक व्यक्ति खड़खड़िया नामक जुआ 6 प्रकार के चिन्ह का उपयोग करके लोगों को इकट्ठा कर रूपये पैसे का दाव लगवाकर हार-जीत का खुआ खेलवा रहा था। जिसकी सूचना पर रामानुजनगर पुलिस मंहगई बाजार पहुंचकर रेड कार्यवाही किया जिसमें खडखडिया नामक जुआ खेलाते हुए एक व्यक्ति मिला और हार-जीत का जुआ खेलने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गए। जुआ खेलाने वाला रमेश कुमार साहू उर्फ गुड्डा पिता स्व. रामलाल साहू उम्र 46 वर्ष निवासी मानपुर, थाना सूरजपुर को पकड़कर उसके कब्जे से एक बैनर में छपे हुए 6 प्रकार के चिन्ह, 6 नग गोटी, बाल्टी, 1510 रूपये नगद जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर प्रकाश राठौर, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक सुशील तिवारी, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक यादव, अमलेश्वर सिंह व कौशलेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें