ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: जुआ से बरामद रूपये कहां गये..कोतवाली पुलिस का कारनामा..

Admin

Wed, Dec 5, 2018
शहर के कोतवाली पुलिस ने जुआ स्थल से 18 हजार 7 सौ रुपये बरामद  किये थे...लेकिन पुलिस ने 9 हजार 210 रुपये ही दिखाये़! राजेश सोनी सूरजपुर- सब गोलमाल है भाईए सब गोलमाल है इन चंद गीत के लाइन के पीछे लाखों रुपये का खेल छिपा है खेल जुआ में पुलिस रीड की हडडी की तरह जुड़ा हुवा है खेल जुआ में पुलिस के बड़े अधिकारी से लेकर सभी अपना पूर्ण सहयोग योगदान दे रहे है! क्या है माजरा घटना 28 नवम्बर की है घटना स्थल शहर के जेलपारा की है कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जेलपारा में जुआ हो रहा है कोतवाली पुलिस की टीम के जुआ स्थल पर पहुंच जुआरियों को धर दबोचा पुलिस ने जुआ स्थल से 18 हजार 7 सौ रुपये बरामद किये थे़ लेकिन पुलिस ने अपनी पुलिसिया कार्यवाही में सिर्फ 9 हजार 210 रुपये ही शो किये! बाकि रूपये कहा गायब हो गए इसकी लिखित शिकायत पप्पू विश्वकर्मा सहित अन्य चारो ने पुलिस अधीक्षक से किया है! दूध की रखवाली बिल्ली से कब तक...  पहली फिल्म गोलमाल,इसके बाद फिल्म आई गोलमाल रिर्टन..बरहाल सबकुछ गोल-गोल चल रहा है पुलिस विभाग मे..सूत्रो के मुताबिक जिले मे गंभीर से गंभीर अपराध पर गोल-गोल कार्यवाही करते हुये लाखो रुपयो की मलाईदार जुआ फड संचालिक करने लगे हुुये है, पुलिस के आला अधिकारी के संरक्षण मे चल रहे जुआ के फड मे अगर गलती से पुलिस जुआ स्थल पर पहुचती है तो फलस्वरुप 10 या 15 दिनो के लिये लाईन कर दिया जाता है बरहाल अंतर जिला स्तरीय लाखो का जुआ बैजनाथपुर, बक्सर जंगल क्षेत्र मे बडे पैमाने पर संचालित है, जिसमे कोरिया,सरगुजा,बलरामपुर जिले सहित स्थानिय जुआरिय पहुंचते है 3 से 6 बजे तक चलने वाला जुआ के खेल मे प्रति दिन का संरक्षण शुल्क हाईकमान तक पहुच जाता है अगर स्थानिय ग्रामीण जुआ स्थल पर इसका विरोध करे तो उसके उपर डकैती लुट जैसे गंभीर अपराध लगाकर फसाने की धमकी दिया जाता है! बरहाल सब कुछ फ़ुटबाल की तरह गोल गोल है! जिसकी चर्चाये नगर सहित अन्य जिलो में है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें